स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम रखते हुए जिले को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नेत्र अस्पताल की सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज के सामने स्थापित “श्याम आई केयर” अब जिलेवासियों को आंखों से जुड़ी सभी जटिल बीमारियों के इलाज की विश्वस्तरीय सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। गुरुवार को इस चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन डी शर्मा ने विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
डाक्टर आर पी सिंह ने इस मौके पर बताया कि हाईटेक नेत्र चिकित्सालय की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां जापानी तकनीक से युक्त नवीनतम मशीनें लगाई गई हैं, जो आंखों की सूक्ष्मतम समस्याओं का भी सटीक और शीघ्र निदान कर सकती हैं। इन मशीनों की मदद से आंखों की उन्नत जांच, स्क्रीनिंग, इमेजिंग और ऑपरेशन संभव हो सका है।
इस अस्पताल में सेवाएं देने वाले वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. पी. सिंह नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के मरीजों के लिए एक उचित मूल्य पर श्रेष्ठ उपचार उपलब्ध कराने हेतु समर्पित है।
रेटिना जांच और सर्जरी
मोतियाबिंद की अत्याधुनिक फेको सर्जरी की सुविधा यहां पर रहेगी। उन्होंने बताया कि लेसिक लेज़र तकनीक से चश्मे का स्थायी समाधान डायबिटिक रेटिनोपैथी की उन्नत जांच व प्रबंधन, अस्पताल में मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इनडोर वार्ड, हाइजीनिक वातावरण, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तथा 24×7 आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं। ओटी में उपयोग होने वाले सभी उपकरण पूरी तरह से स्टरलाइज और इंटेलिजेंट मोनिटरिंग सिस्टम से युक्त हैं, जिससे संक्रमण की संभावना नगण्य हो जाती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन डी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “श्याम आई केयर जैसी संस्थाएं सरकारी प्रयासों के पूरक बनकर ग्रामीण क्षेत्र में भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच आसान बना रही हैं।” इस आधुनिक नेत्र चिकित्सालय के खुलने से अब जालौन, उरई सहित आस-पास के गांवों और कस्बों के लोगों को कानपुर, झांसी या लखनऊ जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा। “श्याम आई केयर” न केवल एक आधुनिक अस्पताल है, बल्कि यह जिला जालौन के चिकित्सा इतिहास में एक नई उम्मीद और दिशा की शुरुआत है। जिलेवासियों के लिए यह एक ऐसा अवसर है, जिससे वे आंखों की समस्त जटिल बीमारियों का इलाज अब स्थानीय स्तर पर, सुलभ दरों पर और विश्वस्तरीय गुणवत्ता के साथ प्राप्त कर सकेंगे।





