कई विभागों की टीमों को किया गया शामिल
कालपी क्षेत्र में की गई मॉक ड्रिल
उरई। मानसून किसी भी समय दस्तक दे सकता है। पिछले दिनों हुई बरसात से नदियों का पानी बढ़ने लगा है। आगे होने वाली बारिश और उससे होने वाली परेशानियों को देखते हुए गुरुवार को राज्य स्तरीय मॉक एक्साइज की गई। जिसमें हर तरह के बचाव की जानकारियों से अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज 2025 संचालित कराए जाने के निर्देश पर आज जनपद जालौन की तहसील कालपी के बिहारी जी घाट तहसील कालपी में बाढ़ आपदा राज्य स्तरीय मोंक एक्सरसाइज 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें बाढ़ के कारण मुख्य मार्ग अवरूद्ध होना, बाढ के कारण राहत शिविर की स्थापना व संचालन, बाढ के कारण डूबने की घटना तथा बाढ़ में नाव पलटने की घटना आदि के संदर्भ में आयोजित फिजिकल मॉकड्रिल स्थल पर चिकित्सा-एम0ओ0आई0सी0 मेडिकल टीम, लोक निर्माण विभाग-सहायक अभियंता की टीम, पुलिस-क्षेत्राधिकारी के साथ प्रभारी निरीक्षक टीम, अग्निशमन एवं इमरजेंसी सर्विस- स्टेशन ऑफीसर समस्त टीम, विद्युत विभाग-अवर अभियन्ता विद्युत टीम, राजस्व टीम, न0सी0सी0सी0/नेहरू युवा/प्रान्तीय रक्षा दल-25-25 वालेन्यिर्स, 10-10 होमगार्ड मय आपदा किट, क्षेत्रीय सफाई कर्मी, एडीओ पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय 10-10 ऑगनवाडी कार्यकर्ती एवं एस0एम0जी0 महिला समूह स्थल द्वारा प्रतिभाग किया गया। नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी संजय कुमार (वि0/रा0) के निर्देशन में इंसिडेंट कमांडर/उपजिलाधिकारी कालपी द्वारा उक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यो के दायित्वों का निर्वहन करने का पुर्वाभ्यास कराया गया तथा एन0डी0आर0एफ0/एस0डी0आर0एफ0/पी0एस0सी0 टीमों द्वारा भी बाढ सम्भावित क्षेत्रों में फसे व्यक्तियों को निकालने का अभ्यास, राहत एवं रसद पहुंचाने सम्बन्धी गतिविधि, हताहत हुए लोगों की निकासी सम्बन्धी गतिविधि, इंसीडेंट कमांड पोस्ट, स्टेजिंग एरिया, राहत शिविर इत्यादि गतिविधियों को अभ्यास कराया गया। जनपद जालौन की तहसील कालपी के बिहारी जी घाट तहसील कालपी में आयोजित बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मोंक एक्सरसइज-2025 का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वीडियों कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव पर्यवेक्षण किया गया।






