उरई से दिल्ली सीधी ट्रेन चलाए जाने की मांग ने जोर पकड़ायूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने रेलवे मंत्री को ज्ञापन भेजा

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलवे मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में यूटा ने मांग की है कि जनपद जालौन के आसपास के जिलों एवं जिला मुख्यालय, राजकीय मेडिकल कालेज के अलावा छात्र, व्यापारी, शिक्षक, वकील आदि को दिल्ली जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। जिससे लोगों का समय और धन की बर्बादी होती है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने से समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अभी सभी को कानपुर या झांसी से दिल्ली जाने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। यूटा ने रेल मंत्री से निवेदन किया है कि उरई से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध कराई जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राजेंद्र राजपूत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,यूटा जिलाध्यक्ष नृपेंद्र देव सिंह खरूसा ,जिला संयोजक अशोक तिवारी, जिला संगठन महामंत्री रोहित कुमार, अनिल कुमार दीक्षित, लोकेन्द्रसिंह, उमेश चन्द्र मिश्रा ब्लाक महामंत्री, शिशुपाल निरंजन सहित आधा सैकड़ा पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x