उरई। चेन्नई से लखनऊ जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस से अन्ना मवेशी टकराने से कोच में लगी बेल्ट टूट गई इसके चलते ट्रेन 20 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। रविवार की शाम के 4:30 बजे चेन्नई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 16093 जब अजनारी रेलवे क्रॉसिंग 183 से गुजर रही थी। उसी समय अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आकर इंजन से टकरा कर इंजन में फस गई और ट्रेन खड़ी हो गई चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल और उरई स्टेशन पर ड्यूटी तैनात डिप्टी एसएस डी के व्यास को दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जनरल कोच के नीचे लगे डायनेमो की बेल्ट टूट गई। चालक ने सहायक चालक की मदद से कोच में फंसे मवेशी को बाहर निकाल और ट्रेन को स्टेशन के लिए रवाना किया। कंट्रोल की सूचना पर पहुंची सी एण्ड डब्लू की टीम ने टूटी हुई बेल्ट को बदला। इसके चलते ट्रेन 435 बजे से 4:55 बीस मिनट अतिरिक्त खड़ी रही।
मवेशी टकराने से बीस मिनट खड़ी रही ट्रेन





