दीपक गुप्ता

दीपक गुप्ता

नगर से कावंड़ियों का जत्था हुआ रवानाजालौन। जय बाबा बैजनाथ अमर दानी ग्रुप द्वारा बम बम भोले की जयकारों के साथ नगर से कावड़ियों का एक जत्था रवाना हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा। जिसमें नगर के लोगों द्वारा बम बम भोले की जयकारों से नगर को गूंजायमान कर दिया। नगर क्षेत्र से जय बाबा बैजनाथ अमर दानी ग्रुप द्वारा लगभग 20 कांवड़ियों का एक जत्था नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करके निकला जिसमें  बम बम भोले की जयकारों से नगर गूंजायमान हो गया। नगर वासियों ने बड़े श्रद्धा और भक्ति से कावंड़ियों को तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर उनको रवाना किया और उनके सकुशल यात्रा की भगवान भोलेनाथ से कामना की।

भाभी के साथ गाली गलौज करने वाले देवरों को पुलिस ने पकड़ाजालौन। घर के बंटवारे को लेकर अपनी भाभी के साथ गाली गलौज करने पर पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दोनों देवर को पुलिस ने पकड़कर शांति भंग में कार्रवाई की। ग्राम सहाब निवासी पीड़िता गुड्डी देवी ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि उसके घर के बंटवारे को लेकर उसके दोनों देवर चंद्रशेखर व अजय कुमार ने उसके साथ गाली गलौज कर दी है, पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को पकड़कर शांति भंग में कार्यवाही की।

बिजली की चोरी में बाछिंत युवक को पुलिस ने पकड़ा

जालौन। बिजली का बिल जमा न होने पर बिजली विभाग द्वारा की गई एफ आई आर में कई दिनों से वांछित चल रहे युवक को जालौन पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। नगर के मोहल्ला हृदय शाह निवासी इदरीश के…

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने उठाई अधिकारों की आवाज, न्याय के लिए संघर्ष का ऐलान

निलंबित अधिकारियों की बहाली और नियमों के अनुरूप पोस्टिंग की मांग उरई जालौन। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद जालौन की बैठक रविवार को पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार प्रातः 11 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन…

22 जुलाई को कुठोंन्द में भारतीय किसान यूनियन का एक दिवसीय विशाल धरना

शेरगढ़ घाट यमुना पुल बंदी और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकुठौंद। जालौन भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक कार्यकारिणी कुठोंन्द की एक अहम बैठक आज दिन रविवार को ब्लॉक कार्यालय मदनेपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भा.कि.यू. के जिला…

प्रेरणा आजीविका शॉप का लोकार्पण कर महिला सशक्तिकरण का किया संवाद कार्यक्रम

प्रेरणा शॉप केवल विक्रय केंद्र नहीं, बल्कि महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों का प्रतीक:डॉ रश्मि सिंह उरई जालौन। जनपद में ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायी पहल करते हुए ‘प्रेरणा आजीविका शॉप’ का भव्य…

न्याय पाने को दर-दर भटक रहे हैं मृतक किशोर के परिजन 

कोंच। करीब सप्ताह भर पहले यहां एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गए 11 साल के किशोर की मौत पर उसके परिजन न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। जब तमाम मिन्नतों के बाद भी स्थानीय अधिकारियों से…

चाकू के साथ युवक को दबोचा पुलिस ने 

कोंच। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दरोगा रामवीर सिंह ने रविवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान नकटी माता मंदिर के पास से पंकज सोनी पुत्र राजेश सोनी निवासी गांधीनगर को एक अदद…

उधारी के पैसे मांगे तो लाठी से फोड़ दिया सिर, एफआईआर दर्ज

कोंच। कस्बे के बाजार इलाके में लवली चौराहे पर शनिवार शाम हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति लहूलुहान हो गया। बताया गया है कि वह अपने उधारी के पैसे मांगने गया था जिस पर दुकानदार लाठी लेकर उसके ऊपर चढ़…