अकबरपुर ग्राम पंचायत में 2.97 लाख रुपए का घोटाला उजागर

पंचायत सचिव पर फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप, ग्रामीणों में रोष

कदौरा। विकास खंड कदौरा की ग्राम पंचायत अकबरपुर में करीब 2.97 लाख रुपए के सरकारी घोटाले का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान रामशंकर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के अनुसार, तत्कालीन पंचायत सचिव अभिषेक कुमार यादव ने पोषण भरण खातों से फर्जी चेकों के माध्यम से यह धनराशि निकाली। प्रधान ने बताया कि चेक संख्या 715751, 715752 और 715753 के माध्यम से यह निकासी की गई, जबकि इन चेकों पर न तो उनके हस्ताक्षर हैं, और न ही कोई पूर्व जानकारी दी गई। ज्ञात हुआ कि सचिव ने फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग कर यह निकासी की, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता है। मामले के संज्ञान में आने के बाद पूर्वकालिक खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने संबंधित सचिव को नोटिस जारी करते हुए तय समय सीमा में जवाब और दस्तावेज सहित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि उत्तर न मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की शिथिलता और मिलीभगत के कारण दोषी बच निकलते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि सचिव को तत्काल निलंबित कर प्राथमिकी दर्ज की जाए, ताकि सरकारी धन की लूट पर लगाम लग सके।
वहीं नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त हुई है, और सचिव समय से जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x