कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में बीती शाम तेज गड़गड़ाहट के साथ गिरी आकाशीय बिजली से खेत में धान की बेड देखने गए मौलवी युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के घंटों तक उक्त युवक खेत में ही पड़ा रहा काफी देर बाद जब ग्रामीणों ने देखा तब घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया
जानकारी के अनुसार थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बागी में बुधवार की शाम को बिना बारिश बिजली की गड़गड़ाहट से हर कोई सहम गया वही खेत में धान की बेड देखने गए बागी निवासी युवक अकरम पुत्र अकबर उम्र 29 वर्ष के ऊपर खेत मे अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ गाज गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद अकरम घंटों खेत में ही पड़ा रहा जब शाम ढलने पर कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेतो की ओर गए तब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तभी लोगो की सूचना पर परिजनों मे कोहराम मच गया।उक्त युवक अकरम मुश्लिम धार्मिक मौलवी था जिस कारण उसका बाहर भी आना जाना रहता था और घर में खेती बाड़ी का भी काम करते थे डेढ़ साल पहले ही उक्त युवक का विवाह थाना क्षेत्र के सुजानपुर में हुआ था अभी दो हफ्ते पहले ही युवक की पत्नी गुलफसा ने ऑपरेशन के जरिये एक पुत्री को जन्म दिया था पुत्री का नामकरण भी नही हुआ था और उसके पिता की अचानक मौत हो गई घटना से पूरे परिवार तथा गांव में मातम छाया हुआ है वही थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि उक्त घटना की उन्हें जानकारी नहीं है ऐसे कोई सूचना उन्हें नहीं दी गई है। घटना की पुष्टि ग्रामीणों तथा उनके परिजनों ने की है वही उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह का कहना है कि सूचना प्राप्त होने पर तहसील से नायब तहसील दार को भेजा गया था परंतु परिजनों ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौके पर मौत


