अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

जगम्मनपुर (जालौन)। सोमवार शाम करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा टल गया जब यूकेलिप्टस की बल्ली लादकर जा रहा मिनी ट्रक (UP 75 M 2125) अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण पलट गया। यह ट्रक नमामि गंगे विभाग को सप्लाई देने के लिए रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी से इटावा जा रहा था। जैसे ही ट्रक ग्राम जगम्मनपुर के तीव्र ढाल पर पहुंचा, ब्रेक फेल हो गए। आगे घनी बस्ती, नवनिर्मित सीसी सड़क और सड़क पर मौजूद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ देखकर चालक भंवर सिंह (निवासी उदी मोड़, इटावा) ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क से नीचे उतारकर मिट्टी के ढेर के सहारे रोकने की कोशिश की।

सीसी सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रक कंडक्टर साइड पलट गया। हादसे में चालक भंवर सिंह (45 वर्ष) और परिचालक मोहम्मद अलताज उर्फ निहाल (20 वर्ष, निवासी बाबरपुर, औरैया) को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ट्रक चालक की समझदारी और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे गांव में राहत की सांस ली गई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x