वृक्षों का जीवन से बहुत ही गहरा नाता है-रामशंकर छानी 

  • विभिन्न जगहों पर आयोजित किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम 

कोंच। प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत बुधवार को कोंच नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें पौधों के रोपण के साथ साथ उनकी बेहतर परवरिश का भी संकल्प लिया गया।

ग्राम पंचायत चमरसेना में बुधवार को कारस देव मंदिर के पास तालाब पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र निरंजन जी ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा के प्रधानाध्यापक स्व. रामप्यारी देवी रेजा एजुकेशनल ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य रामशंकर छानी रहे। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के एक दर्जन पेड़ लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ग्राम सचिव नीता राठौर, तकनीकी सहायक इंजीनियर राजीव रेजा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित, पंचायत मित्र मनोहर पटेल सहित दो दर्जन ग्रामवासी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि रामशंकर छानी ने कहा, वृक्षों का जीवन से बहुत ही गहरा नाता है। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पेड़ों की लगाने के साथ-साथ अपने पुत्रों की तरह उनकी देखरेख भी करनी चाहिए। संचालन इंजीनियर राजीव रेजा ने किया। इधर, कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कटहल और बीईओ सुनील कुमार राजपूत ने आम का पौधा रोपा। इन पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल सोनी को दी गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा, हर व्यक्ति को अपनी मां या किसी प्रियजन के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका सुनिश्चित हो सके। इस दौरान जितेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र बबेले, रंजन गोस्वामी, अलिकेश अवस्थी, राघवेंद्र शर्मा, नीतू सिंह, चिंतामणि सिंह, पूजा गुप्ता, फिरोज खान, मनीष कुमार, महेंद्र निरंजन, नेहा अग्रवाल आदि रहे। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने नगर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व असूपुरा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में ग्रामीणों एवं बच्चों संग मिलकर पौधे लगाए। विधायक ने इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रकृति की सुंदरता एवं संरक्षण के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी है। असूपुरा में बीडीओ गिरवर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र निरंजन शीलू, सामी प्रधान आनंद पचौरी, गेंदोली प्रधान दिग्विजयसिंह गुर्जर, पचीपुरी प्रधान प्रतिनिधि अवधेश पटेल, बालिका विद्या मंदिर में प्रबंधक नरसिंह गहरवार, सह प्रबंधिका मधु गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद निरंजन, प्रधानाचार्या आभा तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, सुनील लोहिया, बादाम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा आदि रहे। एसडीएम ज्योति सिंह ने गल्ला मंडी परिसर में दिव्यांगजन समूह एवं मंडी कर्मचारियों संग मिलकर पौधे लगाए। सीओ परमेश्वर प्रसाद एवं कोतवाल ने कोतवाली परिसर और तहसीलदार गौरव कुमार ने तहसील कार्यालय परिसर में पौधे लगाकर आमजनमानस को पौधारोपण के प्रति प्रेरित किया। सेठ बद्रीप्रसाद ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में भी वृहद वृक्षारोपण कार्य किया गया। डायरेक्टर आशुतोष हूंका, कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर, प्रभारी प्राचार्य ब्रजेंद्र सिंह, आईटीआई विभागाध्यक्ष संतोष कुमार सहित छात्र छात्राएं और शिक्षक शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x