जालौन। 25 हजार का ईनामी अपनी प्रेमिका की हत्या करने बाले आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ने में पाई सफलता।पकड़े गये युवक के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा। ऋषि तिवारी निवासी ग्राम डकोर थाना डकोर ने कोतवाली पुलिस को 28मई में सूचना देते हुये बताया था कि उसकी पत्नी पुष्पा 25म ई को अपने मायके जालौन आई थी, दो दिन रहने के बाद वह डकोर जाने की कह कर जालौन से कहीं चली गयी जिसका कहीं पता नहीं चल रहा है पुलिस ने पति की सूचना पर गायब पुष्पा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद ऋषि तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा का सात जून की मध्यरात्रि में फोन आया जिसमे उसने बताया कि आज उसका आखिरी दिन है अभिषेक श्रीवास्तव उसकी हत्या कर सकता है। इसके बाद नौ जून को उत्तराखंड पुलिस का उसके पास फोन आया, जिसमे पत्नी का शव मिलने की सूचना दी गयी थी इस पर स्थानीय पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।उक्त आरोपी को पकड़ने के लिये कोतवाल अजीत सिंह ने एस एस आई गौरब मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की और एक महीने बाद उक्त आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी किसी काम के चलते सात मील के पास खड़ा था सूचना मिलते ही उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि वह ऋषि तिवारी के यहां वह उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था वहीं पर उनकी पत्नी से मुलाकात हो गयी फोन करके वह घर पर बुलाती थी मैं दिल्ली काम करने चला गया तो वह फोन करके परेशान करती थी मई महीने में वह भागकर दिल्ली आ गयी मैं उसे अपने कमरे पर ले गये फिर उत्तराखंड आदि घूमने चले गये।जहां पर एक होटल में रुके 7 जून को पुष्पा और हमने शराब पी ली थी।शराब के नशे में उसने ऋषि को फोन कर बच्चों से बात कराने को कहा इस बात से जब उसे मना किया तो हम दोनों में झगड़ा होने लगा फिर रात के एक बजे वहां से एक झील के पास गये और मौका देखते ही उसे पानी गिरा मार दिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा।
उत्तराखंड में प्रेमिका की हत्या करने बाला 25 हजार का ईनामी युवक गिरफ्तार





