भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला प्रभारी बने संजीव कुमार दीक्षित

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर संभाला पदभार, संगठन में खुशी की लहर

उरई (जालौन)। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी द्वारा जारी आंतरिक आदेश के तहत जालौन जिले में संजीव कुमार दीक्षित को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदेश प्राप्त होते ही श्री दीक्षित ने औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने निर्देश में कहा कि श्री दीक्षित संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और जनहित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जिले में मानवाधिकार संरक्षण संबंधी गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री दीक्षित अपने अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिला प्रभारी के रूप में दायित्व ग्रहण करने के बाद संजीव कुमार दीक्षित ने कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में आम जन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।
श्री दीक्षित वर्तमान में जिला बार संघ उरई में बतौर जिला उपाध्यक्ष रहकर विगत 20 वर्षो में अधिवक्ता के रूप में जन समाज की सेवा कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद करने का कार्य कर रहे है।
उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिले की समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई। संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने श्री दीक्षित के आवास पर पहुँचकर उन्हें फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि श्री दीक्षित के नेतृत्व में जालौन जनपद में मानवाधिकारों से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी और आम जनता में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी। इस मौके पर सलिल तिवारी, अमृता सक्सेना, सविता सिंदूर, अजरा बानो, संजय दुबे समेत अनेक गणमान्य व सभ्रांतजनो बधाइयां देने वालो तांता लगा रहा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x