कुठौंद। जालौन आज कन्या प्राथमिक विद्यालय वावली विकास खंड कुठौंद में खंड शिक्षा अधिकारी कुठौंद माननीय दिग्विजय सिंह जी की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान रैली, संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली , ग्राम बावली में निकाली गई जिसमें ग्राम प्रधान एसएमसी अध्यक्ष और प्राथमिक विद्यालय वावली, श्री बद्री प्रसाद माहेश्वरी बालिका जूनियर हाई स्कूल वावली विद्यालय के स्टाफ, बच्चे और अभिभावक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान पर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर प्र अ अशोक वर्मा, शिक्षक संकुल देवेंद्र सिंह, गिरींद्र कुमार, राम देवी, बीना गुप्ता, विकास कौशिक, वर्षा, रश्मि, राधा देवी, अखिलेश विनोद, अजय , कुलदीप दीक्षित, दिलीप, कृष्ण पाल दोहरे संतोष कुमार , भानु प्रताप सिंह चित्रांगन दीक्षित आदि अभिभावक उपस्थित रहे।
खंड शिक्षाधिकारी की उपस्थिति में निकाली गई स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली





