एसपी ने मोहर्रम मेंले का घूम घूम कर जायजा लिया

प्रशासन की चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

कालपी जालौन
रविवार को एसडीएम अतुल कुमार तथा पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने
मोहर्रम मेंले का घूम घूम कर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिये।

मोहर्रम के अवसर पर कर्बला मैदान में परंपरागत मेले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन तथा पुलिस विभाग के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रविवार की शाम को औचक तरीके से पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार करबला में मोहर्रम के मेला स्थल में पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारीअवधेश कुमार सिंह , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी, अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद अशरफ के साथ मेले का निरीक्षण किया।
मेले में पुलिस बल व पीएसी के जवान , महिला सिपाही जगह-जगह तैनात रही। पुलिस अधीक्षक ने जनता से संवाद भी किया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों, थानेदारों तथा पुलिस जवानों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे तथा अराजक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जाये।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x