जालौन। एसडीएम ने देशी शराब का ठेका उरगांव का किया औचक निरीक्षण वहां मौजूद लोगों से की पूछताछ अधिक रेट तथा स्टाक रजिस्टर को देखा कराया मिलान।उपजिलाधिकारी विनय कुमार मोर्य ने सोमवार की शाम को सरकारी देशी शराब ठेका उरगांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने वहां पर मौजूद खरीददारों से रेट और बिक्री के समय की पूछ ताछ की। दुकान पर मौजूद स्टॉक का भी मिलान रजिस्टर से कराया। दुकानदार एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में बिना बार कोड के टेट्रा पैक शराब को न बेचे तथा रेट से अधिक शराब को न बेचा जाये अगर ओवर रेटिंग की शिकायत मिली तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
एसडीएम ने उरगांव शराब की दुकान का किया औचक निरीक्षण





