कोंच3-एसडीएम के यहां शिकायत करने पहुंचे बदनपुरा मौजे के बाशिंदे

अगर आम रास्ता बंद कर दिया तो कहां से निकलेंगे लोग
कोंच। आवागमन के लिए निर्धारित आम रास्ते को बंद करने की कवायद के बीच उसे बचाने की गुहार मोहल्ले के तमाम लोगों ने एसडीएम से लगाई है।
कस्बे के मौजा बदनपुरा इलाके में रहने वाले बाशिंदों ने मंगलवार को एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन लोगों को अपने घरों और कृषि भूमि पर आने-जाने के लिए मीरा विवाह घर एवं औद्योगिक आस्थान के बीच से होकर एक आम रास्ता (चकरोड) निर्धारित है। वर्तमान समय में आस्थान द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। उक्त आम रास्ता बाउंड्रीवाल के अंदर चला जाएगा और लोगों का आवागमन भी बंद हो जाएगा। बाशिंदों ने एसडीएम को बताया की यदि यह रास्ता बंद कर दिया गया तो घरों एवं कृषि भूमि तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आवागमन के लिए इस आम रास्ते के अलावा सिर्फ नहर का रास्ता ही शेष बचता है लेकिन उस रास्ते में हमेशा पानी भरा रहता है। बाउंड्रीवाल निर्माण का जब विरोध किया तो निर्माण कार्य से जुड़े लोग उनकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है। शिकायती पत्र देने वालों संजीव कुमार, धर्मवीर, शिवसिंह कुशवाहा, रामानंद पटेल, अनूप कुशवाहा, अमित कुमार, ध्रुव, शिवम, रामगोपाल, प्रदीप, धर्मसिंह, ममता, कमला, कोमल आदि ने बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य रोके जाने एवं आम रास्ते को संरक्षित किए जाने की गुहार लगाई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x