बैंक के बाहर से बाइक उड़ाई चोरों ने, रिपोर्ट दर्ज

कोंच। बैंक के बाहर से एक ग्राहक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बाइक चोरी की उक्त घटना में एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के अंडा गांव निवासी मानवेंद्र सिंह पुत्र खेत सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 1 जुलाई की दोपहर करीब पौने बारह बजे वह अपनी सीडी डीलक्स बाइक नंबर यूपी 92 के 7580 लेकर इंडियन बैंक गल्ला मंडी परिसर कोंच गया हुआ था। बैंक के गेट पर बाइक खड़ी कर वह बैंक के अंदर चला गया और अपना काम निपटाने लगा। कुछ समय बाद वह बैंक के गेट पर पहुंचा तो उसकी बाइक अपनी जगह से नदारद थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। उक्त घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध दफा 303(2) बीएनएस में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बाइक की तलाश में लगी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x