किशोरी के छत से कूदने की घटना में पुलिस ने दर्ज किए बड़ी बहन के बयान

  • अस्मत बचाने के लिए कूदी थी छत से, ग्वालियर में इलाज चल रहा है घायल किशोरी का

कोंच। अस्मत बचाने के लिए घर की छत से कूदने वाली नाबालिग किशोरी गंभीर घायल हुई है जिसका ग्वालियर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने गुरुवार को उसकी बड़ी बहन के बयान दर्ज किए हैं, जबकि घायल किशोरी और उसकी मां के बयान दर्ज करने के लिए उनके ग्वालियर से लौटने की प्रतीक्षा पुलिस कर रही है। 

गौरतलब है कि घर में घुसकर नाबालिग सगी बहनों संग अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने और विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से आहत होकर छोटी बहन के छत से कूद जाने की घटना में पुलिस ने एफआईआर पहले ही दर्ज कर ली थी और अब उस मामले की गहराई से जांच में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है। गुरुवार को सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि घायल किशोरी की बड़ी बहन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। घायल किशोरी का इलाज ग्वालियर के एक अस्पताल में चल रहा है जिसके चलते किशोरी और उसकी मां के बयान दर्ज करने के लिए दोनों के वापस आने की प्रतीक्षा की जा रही है। घायल किशोरी फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना में आरोपित दोनों सगे भाइयों से भी घटना के बाबत पूछताछ की गई है ताकि घटना की सत्यता सामने आ सके। पूरी जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताते चलें कि नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि मोहल्ला प्रताप नगर निवासी दो सगे भाई मोहम्मद इंजमाम और आशिक पिछले काफी समय से उसकी नाबालिग बेटियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। 1 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह दोनों बेटियों संग घर में थी तभी उक्त दोनों भाई उसके घर में घुस आए और बेटियों के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने लगे। जब विरोध किया तो दोनों भाइयों ने पुराने अश्लील वीडियो दिखाकर उन्हें सोशल साइट पर वायरल कर समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। जिससे आहत और डरी उसकी छोटी बेटी ने छत से कूद कर जान देने की कोशिश की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x