कैंडल जलाकर प्लेन क्रेश के दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
कोंच। अहमदाबाद शहर में 12 जून को घटित प्लेन क्रेश की दुःखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों की याद में सोमवार की देर शाम अखिल भारतीय व्यापार मंडल इकाई कोंच ने कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च रामगंज बाजार से चंदकुआं स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्मारक तक निकाला गया, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। व्यापारियों ने कहा कि इस दुःखद घटना में व्यापार मंडल शासन प्रशासन के हर उस निर्णय के साथ है जिसमें पीड़ितों की मदद हो। इस मौके पर अर्चना सोनी, रश्मि मित्तल, मधु नीखरा, सपना अग्रवाल, हेमा सोनी, मनीषा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, किरन सर्राफ, प्रीति अग्रवाल, प्रभंजन गर्ग, संदीप अग्रवाल, विजय अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, रामबिहारी अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र, अवधेश, मुकेश सोनी, विनीत सोनी, सौरभ राठौर, बादाम कुशवाहा, रवि कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, शैलेंद्र सर्राफ, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कैंडल जलाकर प्लेन क्रेश के दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते लोग




