चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा गया ज्ञापन

जालौन (एट)। नगर पंचायत एट की चरमराई विद्युत आपूर्ति, लो वोल्टेज और जलती केबलों की समस्या को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी लालजी निरंजन ने सभासदों व नागरिकों के साथ अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, 400 केवीए मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था और बंच कंडक्टर की खराब गुणवत्ता जैसे मुद्दे उठाए। अधिशासी अभियंता ने समस्याओं के 15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सलाघाट पंप कैनाल के लिए एट टाउन की विद्युत कटौती न की जाए, इस पर भी विभाग शीघ्र निर्णय लेगा। ज्ञापन देने वालों में रामपाल निरंजन, छोटू महाराज, सुनील दादा, राजकुमार व मानवेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इनसेट:
33/11 केवीए एट विद्युत उपकेन्द्र पर रात 8 बजे के बाद संविदा कर्मियों की मनमानी चरम पर होती है। उपभोक्ताओं से अभद्रता, शिकायतों के समाधान के नाम पर सेवा मांगना और बहस की स्थिति उत्पन्न करना आम बात है। स्थानीय लोग उच्च अधिकारियों से औचक निरीक्षण की मांग कर रहे हैं ताकि भ्रष्टाचार और अव्यवस्था उजागर हो सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x