चोरी की चार भैंसों के साथ तीन चोर पकड़े जालौन।

चोरी की चार भैंसों के साथ तीन चोर पकड़ेजालौन। चोरी की चार भैंसों को ले जा रहे तीन युवकों को स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान भैंसों सहित तीनों चोरों को पकड़ने में सफलता पाई। उक्त लोगों के पास से दो चाकू भी बरामद किए गये। सोमवार की रात्रि में चौकी इंचार्ज छिरिया सलेमपुर अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने के उद्देश्य गांव-गांव भ्रमण कर रहे थे उसी समय छिरिया सलेमपुर की ओर दमां मार्ग से तीन लोग चार भैंसें लेकर आते दिखाई दिए।चौकी इंचार्ज ने उक्त लोगों से जाकर पूछताछ की तो उनके द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया तथा हड़बड़ा कर इधर उधर भागने की कोशिश करने लगे इस पर उन्हें चौकी पकड़कर लाया गया जहां पर कोतवाल अजीत सिंह को सूचना दी गई,सूचना मिलते ही कोतवाल अजीत सिंह मौके पर पहुंच गए उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की तो उक्त लोगों ने बताया कि उन्होंने 11 जून की रात्रि में नदी गांव क्षेत्र के गणेशपुरा गांव से उक्त भैंसें चोरी की है सभी भैंसों को वह सुरक्षित अन्य जगह ले जा रहे थे।पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली उनके पास से दो चाकू बरामद हुए नाम पता पूछने पर उक्त लोगों ने अपने नाम शमशेर पुत्र नन्हे उम्र 55 वर्ष मलकपुर, संजीव और संगम जाटव पुत्र दुर्गा प्रसाद रेढर तथा चांद नूर उम्र 19 वर्ष बताया। सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की गई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x