दो गरीब बेटियों की शादी करेंगी किन्नर गुरु सलमा 

  • पहले भी तीन कन्याओं के हाथ पीले कर चुकी हैं किन्नर गुरु 

कोंच। किन्नर गुरु हाजी सलमा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। आगामी 25 जून को वह दो गरीब बेटियों की शादी करने जा रही हैं। इससे पहले भी वह अपने खर्चे पर तीन बेटियों के हाथ पीले कर चुकी हैं। किन्नर गुरु हाजी सलमा ने बताया कि आगामी 25 जून को वह गहोई धर्मशाला में दो गरीब बेटियों का निकाह कराने जा रही है। मुस्कान बानो का निकाह जुबैर और महक बानो का निकाह आरिफ के साथ होना तय हुआ है। इसी मंच के माध्यम से दो अन्य बेटियों की सगाई भी होगी, हालांकि निकाह बाद में कराया जाएगा। उनका कहना है कि इस तरह के समाजसेवा के कामों से उन्हें काफी सुकून मिलता है। इससे पहले साल 2019 में भी उन्होंने तीन बेटियों के हाथ पीले कराए थे, आगे भी इस तरह के समाजसेवा के काम वह करतीं रहेंगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x