संदिग्ध हालत में नव विवाहिता की मौत

जालौन‌। संदिग्ध हालात के चलते नव विवाहिता की मौत, ससुराली जन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में छोड़कर हुए रफू चक्कर। मायके वालों ने ससुराली जनों पर लगाया हत्या का आरोप। पुलिस ने मृतक का शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पचोकरा निवासी सोनू पत्र मनोज ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन मीनाक्षी की शादी खकशीस गांव में की गई थी तय दान दहेज के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी संपन्न हुई थी, लेकिन ससुराली जन उक्त दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे,हम लोगों ने उन्हें काफी समझाया लेकिन वह मेरी बहन को प्रताड़ित करते रहे।शुक्रवार की रात में तकरीबन 2:30 बजे ससुराली जनों का फोन आया कि आपकी बहन की तबीयत खराब है उन्हें जालौन अस्पताल ले जा रहे हैं मैं जब जालौन अस्पताल आया तो वहां मेरी मृत बहन अकेली पड़ी थी कोई भी ससुरालीजन नहीं थे। मुझे शक हे कि मेरी बहन को गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक का शब कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x