सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ आचार्य विषयश: प्रशिक्षण वर्ग 

कोंच। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर/शिशु वाटिका मंडी परिसर में मंगलवार को विद्या भारती की योजना के तहत आचार्य विषयश: प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। विद्यालय के पूर्व प्रवक्ता एवं जनता इंटर कॉलेज खर्रा के सहायक अध्यापक ब्रजेंद्र यादव व विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एनडी जोशी ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति, अंग्रेजी विषय पर बोलचाल, कक्षा में अपने विषय की प्रस्तुति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्या आभा तिवारी ने बताया कि विद्या भारती कानपुर प्रांत की योजनानुसार एक सप्ताह तक लगातार विषय विशेषज्ञ के साथ परिचर्चा की जाएगी। परिचर्चा में विद्यालय के शिक्षकों को नए आयाम सीखने को मिलेंगे जिससे उनके अध्यापन कार्य में निखार आएगा। इस मौके पर आचार्य पंकज वाजपेयी, सरोज खरे, सरला मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, विवेक तिवारी, प्रभा गुप्ता, राजीव राठौर, शिवानी सिंह, आकांक्षा सिंह, रौली मिश्रा, मनीष अग्रवाल, श्रुति गुप्ता, वंदना अवस्थी, रवि कुमार, दिव्या मिश्रा, विनीत खरे, मृदुल दुवे, सतीश पांडे, आनंद भारद्वाज, सुनील पाठक, धीरेंद्र सिंह, मनोज दुवे, अशोक शर्मा, रामकुमार, अरविंद, अंजना, आकांक्षा, सरिता, साधना, योगेश, अंकित पटेल, चंदा कुशवाहा, दीक्षा, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x