वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट, कांटे पर खाद्यान्न के थैले के साथ रखा एक और घटतौली वाला थैला (लाल घेरे में)

कोटेदार की घटतौली व ग्राहक से बदसलूकी का वीडियो वायरल

कोंच। कोटेदारों की मनमानी और ग्राहकों के साथ बदसलूकी की घटनाएं आए दिन सामने आतीं रहतीं हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है जिसमें राशन की दुकान पर घटतौली और विरोध करने पर ग्राहक के साथ अभद्रता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि ‘दैनिक भास्कर’ नहीं करता है।
वायरल वीडियो के मुताबिक नगरीय क्षेत्र में स्थित एक सरकारी उचित दर विक्रेता की दुकान पर राशन लेने के लिए कुछ ग्राहक पहुंचे हुए हैं। दुकानदार द्वारा राशन सामग्री की इलेक्ट्रिक कांटे पर जो तौल की जा रही है, उस तौल के साथ में ही दो किलो सामग्री भरा एक थैला अलग से कांटे पर रखकर राशन सामग्री की तौल पूरी की जा रही है। इस प्रकार से ग्राहक के साथ सीधे सीधे दो किलो राशन सामग्री की घटतौली की जा रही है। वहीं मशीन में ग्राहक को पूरी तौल के साथ राशन सामग्री दिए जाने का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। ग्राहकों द्वारा जब विरोध किया गया तो दुकानदार द्वारा अभद्रता किए जाने की बात सामने आ रही है। वायरल वीडियो को लेकर एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है कि मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है, जानकारी कर जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x