सिमरिया में कोटे की नई दुकान के लिए 2 जुलाई तक करें आवेदन

कोंच। विकास खंड कोंच के ग्राम सिमरिया में सरकारी राशन की नई दुकान का संचालन करने के इच्छुक व्यक्ति 2 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उक्ताशय की जानकारी देते हुए आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि 2 जुलाई तक प्राप्त सभी आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी जिसके बाद जो आवेदन अर्ह पाए जाएंगे, तहसील स्तरीय गठित समिति के समक्ष लॉटरी के माध्यम से दुकान संचालक का चयन किया जाएगा। सिमिरिया गांव का मूल निवासी ही आवेदन जमा कर सकता है और उसका हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उसकी आयु भी 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए संबंधित फॉर्म आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x