यमुना नदी का जल स्तर 12 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ा


कालपी जालौन। राजस्थान में डैम से पानी छोड़ने की वजह से बीते 24 घंटे के दौरान यमुना नदी का कालपी में जल स्तर करीब 12 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। गुरुवार को जलस्तर बढ़ कर 99.30 मीटर पर पहुंच गया है।
केंद्रीय जल आयोग कालपी केंद्र के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि 25 जून से यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि होने का सिलसिला शुरू हुआ।गुरुवार की दोपहर को कालपी मे जलस्तर 99.30 मीटर से अधिक हो गया था। इस प्रकार यमुना नदी में 12 से 15 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है कालपी मे खतरे का निशान 108 मीटर पर दर्ज हैं।विभागीय सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को यमुना नदी की बाढ़ से बचाव के लिये स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x