सामाजिक विद्रूपताओं पर चोट करने का सशक्त माध्यम है रंगकर्म- आरपी 

  • बोले आरिफ शहडोली, सिनेमा में जाने की पहली पायदान थिएटर है 

कोंच। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) इकाई कोंच द्वारा आयोजित की गई 25वीं बाल एवं युवा नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य प्रस्तुति/समापन समारोह बुधवार की देर शाम हाटा स्थित सद्भाव मंडपम में किया गया, जिसमें रंगकर्मियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा, सामाजिक विद्रूपताओं पर करारी चोट करने का सबसे सशक्त माध्यम रंगकर्म ही है। रंगमंच ही एक मात्र ऐसी विधा है जिसमें शरीर के हर अंग का प्रयोग कर एक कलाकार अपने भावों की अभिव्यक्ति करता है। इप्टा कोंच अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल वैद की अध्यक्षता में संजोए गए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूदयाल, टीवी और सिने अभिनेता आरिफ शहडोली बतौर अतिथि मंचस्थ रहे। इप्टा कोंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नईम बॉबी ने इप्टा गठन के इतिहास और वर्तमान अध्यक्ष अनिल वैद ने इप्टा गतिविधियों एवं कार्यशाला के विषय में उपस्थित लोगों को बताया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि विभिन्न सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास, कुप्रथाओं के विरुद्ध जन जागरण लाने में इप्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इप्टा गीत ‘बजा नगाड़ा शांति का’ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रंगकर्मी साहना खान, कोमल सिंह, दीप्ति द्विवेदी, अवंतिका, अनुभा, उन्नति, सूफिया, दीप्ति, पलक, मृगमई, अंशी, नव्या, राजेश राठौर अंकुल, गौरांगी, यूनुस, पलक आदि ने स्वागत गीत, श्रद्धांजलि गीत, बुंदेली लोक संगीत, राजस्थानी लोक नृत्य, बुंदेली राई की उम्दा प्रस्तुतियां दीं। सामाजिक और मानवीय मूल्यों के हो रहे क्षरण को लेकर नाटक ‘गड्ढा’ का मार्मिक मंचन एवं कर्ज में डूबे किसान पर होने वाले अत्याचार को प्रदर्शित करता एकल अभिनय की शानदार प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं। इप्टा कोंच के संस्थापक संरक्षक रहे वामपंथी विचारक कामरेड स्व. टीडी वैद स्मृति जन संस्कृति सम्मान से आरिफ शहडोली, प्रो. जितेंद्र रघुवंशी स्मृति नाट्य लेखन सम्मान से प्रभात तिवारी, जुगल किशोर स्मृति नाट्य निर्देशक सम्मान से स्नेहा कुमारी, डॉ. वीणा श्रीवास्तव स्मृति संगीत सम्मान से विनीता सिंह, शांति देवी जैन स्मृति समाजसेवी सम्मान से कुलदीप बौद्ध, टीडी वैद स्मृति समाजसेवी सम्मान से डॉ. आरबी जैन व अंकुर यादव, मिताली दुवे स्मृति रंगकर्मी सम्मान से दीप्ति द्विवेदी, जीत आनंद स्मृति रंगकर्मी सम्मान से यूनुस मंसूरी, विनोद चंसौलिया स्मृति रंगकर्मी सम्मान से साहना खान, विशाल अग्रवाल स्मृति रंगकर्मी सम्मान से राजेश राठौर, आरजू झा स्मृति गायन सम्मान से कोमल सिंह को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद नईम बॉबी व आभार साहना खान ने व्यक्त किया। इस मौके पर इप्टा के जिला पदाधिकारी राज पप्पन, अमजद आलम, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, देव सेंगर, शाह आसिफ अली, मुनव्वर शाह, किशुन शर्मा, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, अनिल पटेरिया, पवन खिलाड़ी, साकेत मिश्रा, राघवेंद्र तिवारी, पिंकेश शुक्ला, भास्कर गुप्ता, रामजी भदौरिया, आदित्य वैद, रंजन गोस्वामी, सूर्यदीप सोनी आदि उपस्थित रहे। आयोजित की गई कार्यशाला का निर्देशन पारसमणी अग्रवाल, साहना खान, कोमल सिंह, अंकुल राठौर द्वारा किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x