किन्नर गुरु सलमा ने धूमधाम से की दो गरीब बेटियों की शादी 

  • बैंड-बाजों के साथ आई बारात, सैकड़ों को दावत भी खिलाई गई 

कोंच। सामाजिक कामों के लिए मशहूर किन्नर गुरु हाजी सलमा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। बुधवार 25 जून की रात दो गरीब बेटियों की शादी उन्होंने धूमधाम से की है। इस मौके पर बैंड-बाजों के साथ आई बारात का जोरदार स्वागत किया गया और सैकड़ों लोगों ने दावत भी खाई। इससे पहले भी वह अपने खर्चे पर तीन गरीब बेटियों के हाथ पीले कर चुकी हैं। 25 जून बुधवार की रात कस्बे की गहोई धर्मशाला में दो गरीब बेटियों का निकाह किन्नर गुरु हाजी सलमा द्वारा कराया गया है। मुस्कान बानो का निकाह जुबैर और महक बानो का निकाह आरिफ के साथ हुआ, इसके अलावा शादी की अन्य रस्में पूरी की गईं। उपहार में घर गृहस्थी में काम आने वाला सामान भी भरपूर मात्रा में दिया गया। नगर के तमाम गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दोनों बेटियों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर ढेर सारा शुभाशीष प्रदान किया। इसी मंच के माध्यम से दो अन्य बेटियों की भी सगाई की रस्म अदायगी की गई, हालांकि इन दोनों का निकाह बाद में कराया जाएगा। हाजी सलमा का कहना है कि पूरा समाज ही उनका अपना है, जरूरतमंदों की सेवा करना तो हर व्यक्ति का दायित्व है। इस तरह के समाजसेवा के कामों से उन्हें काफी सुकून मिलता है। इससे पहले साल 2019 में भी उन्होंने तीन बेटियों के हाथ पीले कराए थे, आगे भी इस तरह के समाजसेवा के काम वह करतीं रहेंगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x