कोंच। दुकान पर काम करने वाला युवक दुकान मालिक की बाइक लेकर भाग गया। परेशान दुकान मालिक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम फुलैला निवासी राजकुमार पुत्र स्व. रामबहादुर पटेल ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह देवगांव-खैरी के बीच में ट्रांसपोर्ट की दुकान खोले हुए है। दुकान पर समथर थाना क्षेत्र के सेरसा गांव निवासी चंद्रपाल अहिरवार काम करता है। 24 जून की सुबह करीब 7:30 बजे पेट में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाने की बात कहकर चंद्रपाल दुकान पर खड़ी उसकी स्प्लेंडर बाइक यूपी 92 एएन 7004 लेकर चला गया। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो देवगांव स्थित चिकित्सक के पास जाकर उसने जानकारी ली तो चिकित्सक ने चंद्रपाल के अस्पताल आने से इंकार कर दिया जिसके बाद उसने काफी खोजबीन की लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। मामले को लेकर राजकुमार ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले की शिकायत थाना समथर पुलिस से भी की गई है।




