कोंच। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने उरई से गिरफ्तार कर लिया।
मामले के मुताबिक कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा निवासी 25 वर्षीय राहुल पुत्र पूरन के विरुद्ध वर्ष 2024 में कोतवाली में डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। राहुल लगातार वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। कोतवाल विजय कुमार पांडे के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को उरई स्थित मधुवन बिला गेस्ट हाउस के पास से राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।




