ग्रामीण क्षेत्र में जमकर अवैध रुप से संचालित हो रहे जुआ और शराब के अड्डे


जालौन। ग्रामीण क्षेत्र के छिरिया चौकी के अंतर्गत खनुआं, लहचुरा, सुढार, शाहाबाद, दमा, पमां, लहरुआ, सिकरीराजा आदि गांव में जमकर खेला जा रहा है जुआ तथा अवैध शराब की धड़ल्ले से हो रही बिक्री। जुआ के खेले जाने तथा शराब की खुलेआम बिक्री से युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर है,इससे कई घर तबाह हो चुके हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से गांव में जुआ के खेल को तथा शराब की अवैद्य बिक्री के बंद किए जाने की मांग की। चौकी छिरिया  के अंतर्गत आने वाले ज्यादातर गांव में इस समय जमकर जुआ के अड्डे संचालित हो रहे हैं तथा  अवैद्य शराब की बिक्री भी कारोबार चल रहा है इसको लेकर ग्रामीणों ने जनपद के न्याय प्रिय पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा की जुआ के अड्डों पर छापेमारी कर बंद कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्र के खनुआं, लहचूरा, कैथ, सिकरी राजा, सुढार सलाबाद आदि गांव में बड़े स्तर पर जुआ का खेल तथा शराब की बिक्री की जा रही है जिससे नई युवा पीढ़ी पर काफी असर आ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अगर कहीं जुआ शराब पकड़ी जाती है तो उसको वही निपटा दिया जाता है या फिर कम क्वार्टर दिखाये जाते हैं।जिससे जुआरी और शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं स्थानीय छिरिया चौकी पुलिस द्वारा कभी भी दूर दराज के गांव में गस्त न किए जाने से अराजक तत्वों के हौसले बुलन्द हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x