कोंच। कस्बे के विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने खूब मस्ती की। कैंप के पहले दिन बच्चों ने शारीरिक एवं खेलकूद गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कक्षा द्वितीय से लेकर कक्षा द्वादश के करीब 250 बच्चों ने सुबह 7 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे तक जिपलाइन, आर्चरी, गन शूटिंग, टेंट पुलिंग, रिवर क्रॉसिंग, डॉट गेम, टनल, रिंगटोंस, स्मार्ट टायर, स्मार्ट पटरा, वर्मा ब्रिज, टग ऑफ वार, मोटू पतलू, कमांडो क्रासिंग, जेवलिन बॉल, बॉडी बॉल, नेट बैलेंसिंग, बॉल क्लाइंबिंग का अभ्यास कर पसीना बहाया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश निरंजन, प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य मनीष निरंजन, उप प्रधानाचार्या विमलेश चौधरी ने बच्चों की प्रतिभा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों को शारीरिक व्यायाम एवं खेलकूद से लेकर रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी पारंगत होना चाहिए तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। समर कैंप की व्यवस्थाओं में विवेक पटेल, नेहा पालीवाल, आयुष सोनी, कपिल गोयल, विंसेंट भेंगरा, धर्मेंद्र, प्राची, दुर्गेश, अमरीन, मिली, शिवांगी, अलका, ज्योति, विवेक द्विवेदी, हरिमोहन, स्नेहा झा, विशाल, पूर्वी, श्वेता, धीरज, सुमन, आंचल, राधा, पारुल, श्वेता, नागेश तिवारी, श्रुति गुप्ता, निशि सिद्दीकी, निवेदिता निरंजन, शैलजा, मोहम्मद साबिर, राजाबाबू, शालिनी, ऋषभ राज आदि रहे l
समर कैंप में खूब मस्ती की बच्चों ने शिक्षणेत्तर गतिविधियों में लिया हिस्सा




