इस्लामी नए साल 1447 हिजरी का आगाज, यौम-ए-आशूरा 6 को-गौरी

कोंच। इस्लामी नए साल 1447 हिजरी का आगाज जुमा से हो गया है। तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के सदर व दरगाह आस्ताना कलंदरिया के खतीबो इमाम हाफिज अताउल्लाह खां गौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रमूल हराम का चांद 29 जिलहिज्जा की तस्दीक हो गई है। लिहाजा पहली मोहर्रम 27 जून जुमे को व यौम-ए-आशूरा यानी 10 मोहर्रम 6 जुलाई इतवार को होगा। उन्होंने बताया कि 10 मोहर्रम को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के प्यारे नवासे हजरत सैय्यदना इमाम हुसैन रजिअल्लाहु ताला  अन्हो व उनके साथियों को यजीदियों ने इस्लाम दीन की खातिर अन्याय के खिलाफ शहीद कर दिया था इसलिए सभी मुस्लिम भाइयों से अपील है हजरत इमाम हुसैन की अजीम शहादत को याद करते हुए  उनकी बताई हुई तालीम पर अमल करें और नमाज रोजे का एहतमाम करें। 1 से 10 मोहर्रम तक तिलाबते कलाम पाक, कुरान ख्वानी,  फातिहा ख्वानी, लंगर का एहतमाम करें, 9-10 या 10-11 के रोजे का एहतमाम करें। 10 मोहर्रम को अपने दस्तरख्वान को वसी करें, गरीब मिस्कीनों को खाना खिलाएं और तमाम बुराइयों एवं गुनाहों से बचें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x