- दूसरे गुट ने सपा मुखिया के साथ ही यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अनीस का भी जन्मदिन मनाया
कोंच। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा नगर इकाई ने धूमधाम से मनाया। केक काटा और अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। दूसरे गुट ने अलग से कार्यक्रम आयोजित कर सपा मुखिया के साथ साथ यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा का भी जन्मदिन मनाया।
सपा नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद अमित यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को गहोई धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सपा सांसद नारायण दास अहिरवार मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शामिल सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूजे को खिलाया और अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना कर जिंदाबाद के नारे लगाए। सांसद ने कहा, मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, नौजवानों, बेरोजगारों के हित में ऐतिहासिक काम किए। 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश को सीएम बनाकर दलितों, पिछड़ों को सम्मान दिलाना है। नगर अध्यक्ष अमित यादव ने आभार जताते हुए कहा कि आपसी मतभेद और मनभेद भूलकर सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटें। बाद में सपाइयों ने सीएचसी पहुंच कर मरीजों को फल बांटे। संचालन सभासद मनोज इकड़या ने किया। इस दौरान हर्षेंदु निरंजन, जमींपाल गुर्जर, अतीक अहमद शेखू, रामशरण कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा जिलाध्यक्ष छात्र सभा, कृष्णपाल गुर्जर, ममता कुशवाहा, इस्लाम बाबा, ताहिर कुरैशी, सतीश परिहार, सत्येंद्र गुर्जर रवा, रामजी गुर्जर, चंद्रपाल निरंजन, आत्माराम परैथा, रवि मेडिकल, राघवेंद्र घुसिया, सुनील दुवे, राजू महाराज, अनिल अग्रवाल, माजाउल्ला खां, कृष्णबिहारी कुशवाहा आदि रहे। उधर, सपा के एक अन्य गुट ने सरकार पैलेस में अखिलेश यादव के साथ ही मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा का भी जन्मदिन मनाया और जरूरतमंदों को भोजन कराया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री उप्र शासन हरिओम उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सपा व्यापार सभा अनिल वैद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव, वरिष्ठ सपा नेता प्रतिपाल सिंह गुर्जर आदि मंचस्थ रहे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष छोटू टाइगर, यासीन राईन, सपा नगर प्रभारी देवेंद्र यादव, सचिन यादव दाऊ, हाजी रहम इलाही कुरैशी, नन्नू कुरैशी, नसीम निहारिया, कमरुदीन मंसूरी, लालजी पटेल खैरी, सभासद माधव यादव, शांतनु, नरेश कौरव सलैया, हेमंत यादव आदि रहे।




