- पहले दिन निकाली गई ‘स्कूल चलो जागरूकता रैली’, पौधे भी रोपे गए
कोंच। गर्मी की छुट्टियां खत्म और स्कूल खुले, नया शिक्षण सत्र मंगलवार 1 जुलाई से शुरू हो गया है। पहले दिन स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, साथ ही बच्चों को पाठ्य पुस्तकें बांटी गईं और स्कूल परिसर में पौधे भी रोपे गए।
कोंच ब्लॉक के ग्राम पड़री स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने हरी झंडी दिखाई। रैली में शामिल बच्चों एवं शिक्षकों ने ग्रामीणों को अपने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। वहीं रैली के उपरांत विधायक ने कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों को शासन द्वारा उपलब्ध पाठ्य पुस्तकें बांटी एवं स्कूल परिसर में फल और औषधि प्रदाता पौधे रोपे। विधायक ने कहा, शिक्षा से ही घर परिवार और समाज का विकास संभव है इसलिए अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जरूर भेजें। इससे पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी व स्कूल स्टाफ ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र निरंजन शीलू, प्रधान सुरेंद्र सिंह, विकास पटेल, पुनीत निरंजन, प्रधानाध्यापक उदयभान निरंजन, शिक्षिका संध्या निरंजन, आराधना, साधना, जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक दिलीप पटेल, दुखहरनी, चेतना यादव, धर्मेंद्र बबेले, रंजन गोस्वामी, अतुल सोनी, जीतू गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सीमा सचान आदि उपस्थित रहे।




