सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते है वाहन
उरई जालौन। चुरखी बाईपास चौराहे से एआरटीओ कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों की वजह से आए दिन जाम लगता है। यहां से गुजरने वाले लोगों को इस जाम की समस्या से रोज जूझना पड़ रहा है। बताया गया है इस चौराहे से कई गांव के लिए रास्ता गया है। बड़ी संख्या में यहां से दिन में वाहन गुजरते है। चुरखी की तरफ जाने वाले मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय है। फिटनस और अन्य जरूरी कार्य के लिए बड़ी संख्या में वाहन आते हैं। जो सड़क के दोनों और किनारे खड़े कर दिए जाते है। इसके अलावा सड़क के दोनों और तमाम गिट्टी बालू की दुकान खुली है। सड़क के दोनों और वाहन खड़े हो जाने से यहां आए दिन जाम लगता है। जाम इतना ज्यादा बड़ा हो जाता है कि लोगों को काफी देर तक इसमें फंसा रहकर खड़ा रहने को मजबूर होना पड़ता है। सड़क के दोनों और गिट्टी और बालू जो पड़ी रहती है वह भी जाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अगर किसी को यहां से जल्दी में निकलना है तो उसे दूसरे मार्ग से होकर जाना पड़ता। जाम की वजह से दुर्घटना भी होती है। शहर के लोगों ने इस समस्या से निजात के लिए पुलिस अधीक्षक से मांग की हैं। लोगों का कहना है कि चुरखी चौराहे पर अगर ट्रैफिक पुलिस लगा दी जाए तो भारी वाहन ए आरटीओ कार्यालय की ओर नहीं जा पाएंगे। और जो वहां जाते भी हैं तो उन्हें ऐसी जगह खड़ा कराया जाए जहां से जाम न लग सके।अक्सर देखने में आता है कि ठीक सड़क किनारे लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं जिससे आवा गमन बाधित हो जाता है। सड़क किनारे जो गिट्टी बालू पड़ी है उसे भी वहां से हटवाना चाहिए। जिससे लोगों को यहां से निकलने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
एआरटीओ कार्यालय के पास लगने बाला जाम बना मुसीबत





