नदीगांव के लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, महकमे में हड़कंप 

  • संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने तहसीलदार को दी मामले की जांच

कोंच। नदीगांव में चकरोड की पैमाइश के नाम पर लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो हालांकि एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। आरोप है कि रिश्वत लेने के बाद भी पैमाइश किसान के पक्ष में नहीं की तो किसान के परिवार के सदस्य ने वीडियो को वायरल कर दिया। 

नदीगांव क्षेत्र के डांग खैराई में चकरोड की पैमाइश करने के नाम पर किसान बुद्ध सिंह से बतौर रिश्वत एक लाख रुपये लेने वाले लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। गांव के किसान की कृषि भूमि पर जाने के लिए आधी दूर तक सरकारी चकरोड है जबकि बाकी पर दबंगों का कब्जा है। किसान ने लेखपाल से पैमाइश करने को कहा तो लेखपाल नरेंद्र झा ने बुजुर्ग किसान से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जिसके चलते किसान ने लेखपाल को 70 हजार रुपए दे दिए, जबकि शेष 30 हजार रुपए और देने के बाद ही लेखपाल ने चकरोड पैमाइश करने की बात कही। इसी को लेकर किसान और लेखपाल के बीच मनमुटाव हो गया। किसान ने जब लेखपाल को 70 हजार रुपये रिश्वत दी तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया। लेखपाल ने पैमाइश किसान के पक्ष में नहीं की तो मंगलवार को किसान के परिवार के सदस्य ने वीडियो को वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रुपये दे रहे किसान और लेखपाल का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने पर महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता है। इस मामले में एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच तहसीदार कोंच गौरव कुमार को दी गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x