जालौन। अतिरिक्त दहेज में बुलेट गाडी और छै लाख रुपए न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी वर्षा पत्नी पुष्पेंद्र ने बताया कि उनका विवाह 25 नवम्बर 2020 को पुष्पेंद्र निवासी बाला जी नगर कन्नौज के साथ हुआ था। विवाह में उनके पिता ने अपनी हैसियत से दान दहेज देकर विदा किया था। पिता द्वारा दिये गये दान दहेज से सास मिथलेश देवी, देवर आशीष व अंकित, ससुर राजेश, ननद शालनी, और चचिया ससुर संतोष संतुष्ट नहीं थे। वह लोग अतिरिक्त दहेज के रुप में ६ लाख रुपए व एक बुलेट गाढ़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर घर से निकालने की धमकी देने लगे । इसके बाद वह अपने पिता के घर पर रह रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अतिरिक्त दहेज न देने पर ससुराली जनों द्वारा महिला को मारपीट कर घर से निकाला





