जालौन। 17 माह की मजदूरी न दिए के जाने पर पीड़ित की मां ने पुलिस अधीक्षक से लेकर कई उच्च अधिकारियों से शिकायत कर मजदूरी दिलाए जाने की मांग की। लहचूरा निवासी शीला वर्मा पत्नी राम प्रकाश ने चौकी प्रभारी कोतवाली से लेकर उच्चअधिकारियों से लिखित शिकायत की कि उसके बेटे शशिकांत पुत्र राम प्रकाश को लहचूरा निवासी संजय पाल, पंकज पाल पुत्र चुन्नू लाल तथा श्रीमती रजनी पत्नी महेश पाल निवासी ढेरी थाना पूंछ 12 नवंबर 2023 को पानीपुरी के धंधे पर 15000 प्रतिमाह की मजदूरी तय करके लगा ले गए थे मेरे बेटे ने 17 माह उनके यहां काम किया लेकिन उन्हें तय की गई मजदूरी नहीं दी तथा काम से भी निकाल दिया। जब भी हम उनके यहां मजदूरी के रुपए मांगने जाते हैं तो गाली गलौज कर भगा देते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। जब इसकी शिकायत कोतवाली में की तो हमें चौकी छिरिया कह कर भेज दिया गया कि आपका क्षेत्र छिरिया चौकी के अंतर्गत है चौकी छिरिया गए तो वहां तैनात चौकी इंचार्ज हमेशा ही टरका कर भगा देते हैं । तथा इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की लेकिन आज तक इसकी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका आज भी वह अपनी शिकायत को लेकर दर-दर भटक रही है और चौकी छिरिया के चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।
न्याय के लिए दर दर भटक रही गरीब महिला





