मंडी सचिव ने कार्य भार संभालते ही गंदगी देख ठेकेदार को लगाई फटकार

अगर गंदगी मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

जालौन। कृषि मंडी जालौन का सचिव ने संभाला कार्य भार, स्टाफ से परिचय कर कार्यालय तथा मंडी में पैदल चल कर किया निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी। सफाई ठेकेदार को बुलाकर दो दिन में कार्यालय तथा मंडी में उचित सफाई के दिए निर्देश। नवीन कृषि मंडी में रवि कुमार ने गुरुवार को आकर विधिवत कार्यभार संभालते हुए सबसे पहले कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका परिचय लिया, इसके बाद उन्होंने कार्यालय में गंदगी को देख कड़ी नाराजगी जताई, उन्होंने तत्काल सफाई ठेकेदार को बुलाकर उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । कार्यालय में शौचालय गंदगी से पते पड़े थे कार्यालय की छत में पानी की निकासी न होने पर रिसाव हो रहा था इस पर कार्यालय में साफ सफाई की जाए, इसके निर्देश दिए गए इसके बाद उन्होंने मंडी परिसर में भ्रमण कर गंदगी का जायजा लिया वहां भी गंदगी मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाई तत्पश्चात उन्होंने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए की किसानों की समस्याओं को तुरंत निस्तारण किया जाए व्यापारियों से भी मधुरता का व्यवहार कर उनकी समस्याओं को सुन अच्छा निस्तारण किया जाए इस मौके पर समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x