शराब ठेका बंद कराने को महिलाओं ने सड़क पर किया जोरदार प्रदर्शन

रामपुरा, जालौन। ग्राम कदमपुरा में नव स्थापित शराब ठेका को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं और बच्चों ने सड़क पर उतरकर जोरदार हंगामा किया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि गांव में शराब की दुकान खुलने से पुरुषों में शराबखोरी और बढ़ेगी, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के साथ-साथ युवा पीढ़ी पर भी बुरा असर पड़ेगा।

महिलाओं का कहना है कि पहले गांव में शराब आसानी से उपलब्ध नहीं थी, जिससे पुरुषों की शराबखोरी पर कुछ हद तक नियंत्रण था। अब गांव में ही ठेका खुलने से शराब की लत और बढ़ेगी और घर-परिवार पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने शराब ठेका तत्काल बंद करने की मांग की।

वहीं, कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव के एक राजनीतिक दल के नेता अपने मकान में ठेका खुलवाना चाहते थे, लेकिन ठेकेदार ने दूसरी जगह सस्ते किराए पर दुकान खोल ली। इससे नाराज होकर वे अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों को आगे कर विरोध प्रदर्शन करवा रहे हैं।

फिलहाल, गांव में शराब ठेका संचालित है, लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते माहौल गर्माया हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ठेका बंद कराने की मांग की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x