भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

संगठन से असहमति रखने वालों की विदाई पर जताया संतोष, जल्द घोषित होगा नया जिलाध्यक्ष

उरई जालौन। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद जालौन की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के साधारण सदस्य, सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एकमत होकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में सदस्यों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ असहमत लोगों के संगठन से अलग हो जाने के बाद मंडल में सकारात्मक वातावरण बना है। इस बदलाव को सभी ने संगठन के लिए हितकारी और उत्साहवर्धक बताया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा हम भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के साथ थे, हैं और रहेंगे। संगठन की मजबूती हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, व्यापारी एकता और संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जालौन जल्द ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करेगा। इससे संगठन को नया नेतृत्व और दिशा मिलेगी। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की आगामी कार्ययोजना और भावी रणनीति पर चर्चा की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x