उरई जालौन। बृज कुंवर देवी पब्लिक स्कूल के नव निर्मित एडमिन ब्लॉक का शुभारंभ श्री चंपत राय जी, महामंत्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह जी भी उपस्थित रहे। चंपत राय जी दो दिवसीय प्रवास पर विद्यालय में चल रहे विश्व हिंदू परिषद के वर्ग के समापन समारोह में पधारे थे। उन्होंने रिबन काटकर एडमिन ब्लॉक का उद्घाटन किया, जिसमें एयर कंडीशन्ड हॉल, एडमिन केबिन, अकाउंट सेक्शन, काउंसलिंग रूम तथा लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। 100 कंप्यूटर युक्त इंटरनेशनल स्तर की लैब माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से स्थापित की गई है। श्री राय ने विद्यालय की स्वच्छता, शिक्षकों की गुणवत्ता व बच्चों के परीक्षा परिणामों की सराहना की। इस मौके पर प्रबंधक इं. अजय इटोरिया, श्रीमती सुविधा इटोरिया, उपनिदेशक राजेश सिंह, उपप्रधानाचार्य आशीष तिवारी, डा अनुज भदौरिया पुरुषोत्तम पुरवार, शिव शर्मा, गोविंद, के के गुप्ता, जिला व नगर स्तरीय अनेक गणमान्यजन एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
बृज कुंवर देवी पब्लिक स्कूल में एडमिन ब्लॉक का भव्य शुभारंभ





