आबकारी विभाग तथा स्थानीय पुलिस ने अवैध रुप से 1198 अंग्रेजी शराब के क्वार्टर पकड़े। लगातार कार्यवाही किये जाने के बाबजूद भी शराब माफियाओं का जमकर फल-फूल रहा कारोबार। आबकारी विभाग तथा स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि नगर में चुंगी नं चार के पास अवैध रुप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है।मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा विभाग ने राम प्रकाश के मकान में छापा मारा इस दौरान वहां से1198 अंग्रेजी शराब के क्वार्टर बरामद हुये। पुलिस ने सभी शराब के क्वार्टर को भर कर कोतवाली लाई जहां पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर देवेश कुमार अग्निहोत्री ने रामप्रकाश कुशवाहा तथा मोहित राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
बड़ी मात्रा में पकड़े गये अंग्रेजी शराब के क्वार्टर जालौन





