कोंच। नदीगांव कस्बे में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ डेढ़ माह तक लगातार दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी सौरभ यादव पुत्र प्रह्लाद के विरुद्ध धारा 65, 352, 351, 331 बीएनएस, 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2), 5 एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार हुए आरोपी सौरभ को दरोगा सत्यदेव सिंह ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर नाली मोड़ नदीगांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना नदीगांव कस्बे की रहने वाली एक 13 साल की नाबालिग किशोरी को कस्बे का ही सौरभ यादव पुत्र प्रह्लाद डरा धमकाकर उसके साथ पिछले डेढ़ माह से दुष्कर्म कर रहा था। डर के मारे किशोरी अपने साथ होने वाले इस कुकृत्य के बारे में घर के लोगों को भी नहीं बता रही थी। रविवार को किसी तरह इस पूरे मामले की जानकारी किशोरी के परिजनों को लग गई जिसे लेकर आरोपी पक्ष से उनका झगड़ा भी हुआ था। रविवार शाम किशोरी के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल




