छेड़छाड़ के बाद विवाहिता के पिता ने की युवक की पिटाई, मौके पर हुई मौत

उरई जालौन। जनपद के डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। सुबह एक विवाहिता हैंडपंप से पानी भरने गई थी, तभी नशे में धुत एक युवक कल्लू पुत्र चंद्रशेखर राजपूत वहां पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि युवक ने अभद्र टिप्पणी व गाली-गलौज भी की। घटना से आहत पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने पिता राकेश को आपबीती सुनाई। इससे आक्रोशित राकेश मौके पर पहुंचा और आरोपी कल्लू को लाठियों से पीट दिया। मारपीट के बाद कल्लू बेहोश होकर हैंडपंप के पास ही गिर पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार घायल युवक करीब दो घंटे तक वहीं पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ अर्चना सिंह और डकोर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं ग्रामीणों में भी मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x