उरई जालौन। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की चौतरफा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं अन्य सुरक्षा उपाय शामिल रहे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों व दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो 14
फोटो परिचय- ईवीएम वीवीपैट का निरीक्षण करते हुये
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर





