पुलिस ने दबोचा वारंटी कोंच। कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी निवासी अरविंद राजपूत पुत्र चंद्रप्रकाश के विरुद्ध पूर्व में कोंच कोतवाली में धारा 323, 498 एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दर्ज मुकदमे में न्यायालय में होने वाली तारीखों से लगातार गैरहाजिर होने पर न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दरोगा रामविलास सिंह ने उसे उसी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
पुलिस ने दबोचा वारंटी कोंच। कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार




