एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत 36 शिकायतों में 7 मामले मौके पर निपटाये

जमीनों की पैमाइश कराने को लेकर सबसे ज्यादा मामले प्रस्तुत

कालपी(जालौन)। शनिवार को क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी तथा उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 36 शिकायते प्रस्तुत की गई जिसमें मौके पर 7 मामले मौके पर निपटाये गये। जिसमें सबसे अधिक राजस्व विभाग के मामले शामिल हैं। तहसील सभाकक्ष में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराए जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता से उसका पक्ष जरुर पूछें।तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र कुमार,नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला,पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली,वन क्षेत्राधिकारी कालपी संजय कुमार, तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाों , कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x