- सरोजिनी नायडू पार्क में आयोजित किया गया 11वां विश्व योग दिवस
- कार्यक्रम में आसन प्राणायाम और योग को अपनाने का लिया संकल्प
कोंच। 11वें विश्व योग दिवस के मौके पर आयुष विभाग द्वारा योग दिवस का मुख्य आयोजन सरोजिनी नायडू पार्क में किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और आम नागरिकों के अलावा महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने भी विभिन्न आसन और प्राणायाम के साथ ध्यान योग किया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि स्वस्थ मन मस्तिष्क के लिए ब्रह्ममुहूर्त में योग क्रियाएं करना जरूरी है। भारत में 21 जून को योग दिवस मनाए जाने की शुरुआत 2015 में हुई थी और अब समूचे विश्व ने योग की महत्ता को समझा भी है और अपनाया भी है।
योग दिवस की शुरुआत शांति पाठ कर हुई, योग प्रशिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक संजय सिंघाल व आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़ी डॉ. रोशनी वर्मा ने लोगों को योग क्रियाएं कराईं। आसनों में ताड़ासन, भुजंगासन, ग्रीवाचालन, स्कंद चालन, कटी चक्रासन, वृक्षासन, ऊष्ट्रासन, उत्तानमंडूक आसन, मकरासन, श्वसन एवं प्राणायाम में कपालभाती, अनुलोम विलोम के साथ ध्यान योग कराया गया। योग प्रशिक्षक ने लोगों को योग के मानव जीवन में महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग का आयोजन कोई नया नहीं है। आदिकाल से योग का महत्त्व है। ऋषि मुनियों ने योग को अपनाकर अपनी काया निरोगी रखी। योग दिवस में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, तहसीलदार गौरव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, कोतवाल विजय कुमार पांडे, नगर पालिका ईओ मोनिका उमराव, होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. ज्ञानचंद्र, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, मनीष नगरिया, ब्रजेंद्र कुशवाहा, डीके सोनी, राजेश्वरी यादव, अर्चना सोनी, अनिल अग्रवाल, अनिल वर्मा, बादाम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, विक्रम ठाकुर, नरेंद्र विश्वकर्मा, कन्हैया झा, विनोद सोनी, राघवेंद्र निरंजन आदि मौजूद रहे। उधर, भारत विकास परिषद शाखा कोंच द्वारा बड़ा मील परिसर में शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित परिषद के सदस्यों के अलावा पब्लिक के लोगों ने योग अभ्यास किया। योगाचार्य गोविंद नारायण खरे ने योग क्रियाएं कराई। सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज में भी योग दिवस मनाया गया जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने योग किया। योग प्रशिक्षक प्रदुम्न कुशवाहा ने लोगों को आसन, प्राणायाम कराए। कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर, प्रभारी प्राचार्य ब्रजेंद्र निरंजन डॉ. सरताज खान, मनोज कुमार, राधेश्याम, राघवेंद्र, पूनम, तैयबा, कदीम, दिनेश, धर्मेंद्र, प्रदीप, मनोज श्रीवास्तव, संतोष, प्रदीप, ईशु, सत्यप्रताप, मनोहर, दिनेश, संदीप , राजकुमार, दीपक, विवेक आदि उपस्थित रहे।




